ब्रेकिंग

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

Ad

: जान देने आई युवती को जरवलरोड पुलिस ने बचाया

जरवलरोड, बहराइच। किसी बात से नाराज होकर नदी में कूदकर जान देने आई युवती को जरवलरोड पुलिस ने बचाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे एक युवती घाघरा घाट संजय सेतु के पास रोडवेज बस से उतरकर रोते हुए बीच पुल की तरफ जा रही थी। राहगीरों ने पुल पर युवती को देखकर तत्काल घाघरा घाट पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। घाघरा घाट चौकी इंचार्ज आदित्य कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मी रंजय साहनी, नीरज राठौर व महिला कांस्टेबल पायल पांडे के साथ संजय सेतु से युवती को पकड़ लिया तथा युवती को समझा-बुझाकर घाघरा घाट पुलिस चौकी पर लाया गया। घाघरा घाट चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने बताया कि युवती ने अपना नाम नेहा पुत्री मैकूलाल निवासी नौतला थाना रामगांव जिला बहराइच बताया है। परिजनों को बुलाकर युवती को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें