ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

17 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान : जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 30, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। नेपाल के प्रतिष्ठित समाचार पत्र जनमत द्वारा पिछले 20 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे त्रैमासिक रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला खजुरा बाजार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें एक महिला सहित 17 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इससे पूर्व अभियान की 69वीं श्रृंखला गोपाल-नीना फाउंडेशन नेपाल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें 9 महिलाओं समेत कुल 49 लोगों ने रक्तदान किया था। रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन जनमत अर्द्धसाप्ताहिक एवं गोपाल-नीना फाउंडेशन नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुशील कोइराला प्रखर कैंसर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीरज भट्टराई, प्रखर परोपकार मिशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति तथा महेन्द्र मल्ल ने रक्त संचार केंद्र खजुरा की टीम को रक्त संकलन सामग्री सौंपकर किया। जनमत के संपादक पूर्णलाल चुके ने बताया कि वर्ष 2006 से ‘रक्तदान जीवनदान‘ के उद्देश्य के साथ यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है और स्थानीय स्वयंसेवी रक्तदाताओं की मांग पर खजुरा में इस बार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदाताओं सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजकों द्वारा प्रत्येक तीन माह में नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित करने की परंपरा भी निभाई जा रही है। गोपाल-नीना फाउंडेशन नेपाल के जनसंपर्क अधिकारी विजयन्त जीसी के अनुसार अभियान को नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज, विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। फाउंडेशन पूर्व में भी शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन करता रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें