ब्रेकिंग

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध रोपण

शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत

18 से 20 जून तक जनपद में संचालित किये गये विशेष अभियान

Ad

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन : ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ की थीम पर आयोजित हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 21, 2026

बहराइच। योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ की थीम पर 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इन्दिरा गॉधी स्पोर्टस स्टेडियम में विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल परिसर से प्रारम्भ होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के समापन अवसर पर भी स्मारक स्थल परिसर में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, खाद्य व रसद विभाग/नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इन्दिरा स्टेडियम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ.प्र. सरकार राकेश कुमार राठौर (गुरू जी) ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों के साथ भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

बहराइच। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर में प्रातः 06 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित योग ट्रेनर डॉ राकेश दूबे के नेतृत्व में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रभारी जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह व जलाल मोहम्मद अकबर, अपर जनपद न्यायाधीश सहित अन्य ने यगाभ्यास किया।

वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

बहराइच। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर के सभी संवासियों के बेहतर स्वाथ्य के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री मानस इंटर कॉलेज बिशुनपुर राहु में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न युवा महिला मंडलों के युवकों युवतियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि रमेश चंद्र मिश्र प्राचार्य की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षका सुश्री सोनम वर्मा एवं जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र द्वारा सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। योग के महत्व पर जानकारी दी गयी।

योग दिवस पर योगाभ्यास में डूबे जनपदवासी

मुख्यालय से लेकर गांवो तक हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

बहराइच/कैसरगंज/बौंडी/फखरपुर। विकास खंड मुख्यालय कैसरगंज परिसर में प्रातः 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम रहे। स्थानीय रामफल पोरवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रातः 6 बजे से योग दिवस पर पूर्व आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें शिवपुर कस्बे के अधिकांश लोगों ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर योगा किया। कार्यक्रम में विवेक अवस्थी खण्ड कार्यवाह (शिवपुर) का बौद्धिक हुआ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य शिक्षक के दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में उग्रसेन सिंह की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय के सभी आचार्य/आचार्या बहनें एवं संभ्रांत लोगों से विद्यालय प्रांगण भरा रहा। रविवार को स्टेडियम अचोलिया में 12वाँ विश्व योग दिवस के उपलक्ष में सैकड़ों लोगों को कामन योगा प्रोटोकॉल का योगाभ्यास कराया गया। जिसमें उपस्थित राजेश कुमार त्रिपाठी, मुकुट बिहारी त्रिपाठी एडवोकेट हाईकोर्ट, राम नारायण यादव, संजय कुमार वर्मा एडवोकेट, ग्राम प्रधान संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह, सीताराम पाण्डेय, गौरव वर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें

रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्विनी वैश्य आंशु द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में योग दिवस के अवसर पर नागरिकों के साथ योग कर निरोग रहने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में सभी सहकर्मियों के साथ योग अभ्यास किया गया तथा स्वस्थ रहने के विशेष टिप्स बताए गए। नेपाल की सरहद पर तैनात सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने भी योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में योग शिविर का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गिरीश चन्द्र पाण्डेय, कमांडेंट के नेतृत्व में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें