20 वाहनों का किया गया चालान, 07 को किया गया सीज : स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 8, 2026
बहराइच। जनपद में ‘मिशन सेफ फ्यूचर‘ अभियान बीते 01 जुलाई से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता, आर.आई. प्रदीप कुमार तथा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 20 वाहनों का चालान किया गया तथा 07 वाहनों को सीज किया गया। जांच के दौरान ऐसे वाहन पाए गए जो स्कूल वाहन के रूप में अधिकृत न होने के बावजूद स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे थे। ऐसे वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। साथ ही संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के आवागमन हेतु केवल मानक एवं अधिकृत स्कूल वाहनों का ही उपयोग सुनिश्चित करें। जनपदवासियों एवं विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः विद्यार्थियों के आवागमन के लिए केवल मानक एवं अधिकृत स्कूल वाहनों का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। ‘मिशन सेफ फ्यूचर‘ अभियान 01 जुलाई से 15 अगस्त तक निरंतर संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन