भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी ने की संयुक्त गश्त : सीमा से सटे इलाकों में की गई सघन चेकिंग
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Aug 9, 2026
बिछिया, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रविवार की शाम थाना सुजौली क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से गश्त की। गश्त का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है। इस दौरान सीमा से सटे इलाकों में सघन चेकिंग भी की गई। थाना सुजौली की ओर से पुलिस बल का नेतृत्व चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने किया। उनके साथ एसएसबी बर्दिया बीओपी की टीम भी शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आगे भी इस तरह की संयुक्त गश्त लगातार की जाती रहेगी ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन