ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: मोनालिसा जौहरी : सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Aug 22, 2026

बहराइच/बौण्डी। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मुर्तिहा एवं थाना सुजौली परिसर में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। दोनों बैठकों की अध्यक्षता एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने की। बैठकों में पुलिस क्षेत्राधिकारी, दोनों थानों के थाना प्रभारी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि अफवाह फैलाने एवं माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। दोनों बैठकों में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं संभ्रांत लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं शनिवार को बौंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ महसी पवन कुमार ने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं। आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पर्व के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी संजीव कुमार वर्मा ने सभी से पर्व को सादगी के साथ मनाने की अपील की। एसओ ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी अराजक तत्व ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, भड़काऊ नारेबाजी करने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास कियाए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव के आयोजकों और मुखियाओं को वालंटियर नियुक्त कर व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। बैठक में खैराबाजार चौकी प्रभारी दीपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक संजय सिंह, ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, उमेश सिंह, शुभम अवस्थी, दिलीप कुमार, नईम, अब्दुल बारी, बंगाली, शमीम, ललन सिंह और कलीम सहित कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें