ब्रेकिंग

मंत्री पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार भूपेन्द्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

भूगोल व अंग्रेजी विषय से सम्बन्धित छात्राओं से पूछे सवाल

निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के दिये निर्देश

दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में एक बच्चा, प्रसव के दौरान पैदा हुए जुड़वां बच्चे

मांगें न मानी जाने पर रोजगार सेवक 03 दिसंबर को लखनऊ कूच करेंगे

Ad

कम्पोजिट विद्यालय तेजवापुर का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण : निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Nov 23, 2026

बहराइच। जनपद के विकास खण्ड तेजवापुर की ग्राम पंचायत तेजवापुर के उच्च प्रा.वि. बेड़नापुर परिसर में सी.एस.आर. पहल के अन्तर्गत भारत की नवरत्न संस्था ओ.एन.जी.सी. द्वारा वित्त पोषित रू. 2398.19 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. निर्माण खण्ड बलरामपुर अन्तर्गत मेसर्स प्रिज्म कान्स्ट्रक्शन बाराबंकी द्वारा 3.412 हेक्टेयर क्षेत्रफल में निर्मित प्रि-प्राइमरी से कक्षा 12 तक मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मुख्य भवन में द्वितीय तल के छत ढलाई का कार्य पूर्ण एवं मम्टी की छत ढलाई हेतु सरिया व शटरिंग का कार्य प्रगति पर तथा भू-तल एवं प्रथम तल पर कोटा स्टोन व टाइलिंग का कार्य प्रगति पर। साथ ही द्वितीय तल पर ब्रिक चिनाई एवं प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है लगभग 86 प्रतिशत कार्य करा लिया गया है। जिलाधिकारी ने मिड डे मील भवन, बाल वाटिका भवन, मल्टीपर्पज हाल, स्टाफ रेज़िडेन्ट भवन, प्रिन्सिपल रेज़ीडेन्ट भवन एवं डारमेट्री भवन स्ट्रक्चर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुट्टी एवं फ्लोरिंग के साथ-साथ प्लम्बिंग का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। कार्य प्रारम्भ होने की तिथि की बाबत जानकारी करने पर बताया गया कि 29 अप्रैल 2025 को प्रारभ हुआ था। जबकि कार्य समाप्ति की वास्तविक/संभावित तिथि 28 जनवरी 2027 निर्धारित है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें