राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा : सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के दिए गए निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 24, 2026
बहराइच। आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा 14 अगस्त को प्रस्तावित मॉप-अप राउंड के सफल संचालन के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस वर्ष जनपद में 17,54,132 बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 4,141 विद्यालयों तथा 3,484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीसीपीएम मो० राशिद, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, नोडल आरकेएसके, प्रतिनिधि बीएसए, डीआईओ व डीपीओ, सीडीपीओ सहित सभी सीएचसी अधीक्षक व डीसी एविडेन्स एक्शन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन