ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कटान प्रभावित ग्राम जानकीनगर का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण : पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन के उचित प्रबन्ध के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 1, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के साथ तहसील महसी अन्तर्गत कटान प्रभावित ग्राम जानकीनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, सरयू ड्रेनेज खण्ड-प्रथम ने बताया कि ग्राम जानकीनगर में घाघरा नदी द्वारा लगभग 1.000 कि.मी. लम्बाई में तीव्र कटान हो रही है। श्री वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा कटान रोकने का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने निर्देश दिया कि टीमें बढ़ाकर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए कटान को नियंत्रित किया जाय। डीएम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार विकास कुमार व खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त यादव को निर्देश दिया कि कटान प्रभावित विस्थापित परिवारों के रहने व भोजन इत्यादि का उचित प्रबन्ध किया जाय। इस अवसर पर डीएम व एसपी ने कटान प्रभावित परिवारों से भी भेंट कर उनका कुशल क्षेम पूछा तथा बच्चों को फल का वितरण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें