ब्रेकिंग

मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल वितरण के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

न्याय पालिका के फैसले का किया स्वागत

दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

Ad

योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहींः रमेश : लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 3, 2026

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

बहराइच। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सदस्य श्री कुंडे ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत आयोजित जनसुनवाई में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े उत्पीड़न, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। आयोग के सदस्य ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, जल निगम, डूडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण, पंचायती राज, उद्योग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से आयोग के सदस्य को अवगत कराया।

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य ने नगर पालिका परिषद का किया निरीक्षण

बहराइच। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुन्दे ने जनपद भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। साथ ही जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें