ब्रेकिंग

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

1,00,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

मेडिकल कालेज ने रचा नया इतिहास, पहली बार दूरबीन तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन

30 लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

2,10,400 नगद व पीओएस मशीन, तमंचा-कारतूस व दो बाइक बरामद

Ad

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं जन समस्याएं : त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 30, 2026

बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित ‘जनता दर्शन‘ कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, चोरी-लूट, पुलिसिया कार्रवाई में देरी जैसी शिकायतें रखीं। एसपी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से पढ़ा और प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना। एसपी ने प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समयबद्ध तरीके से न्याय मिले। एसपी के जनता दर्शन की पहल से आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें