भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई : सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 14, 2026
बहराइच। ‘‘हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा होते हुए पुलिस लाइन पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यस्थलों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन