ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

: मासूम विवेक हत्या का खुलासा, चाचा, भतीजा व तांत्रिक गिरफ्तार

तांत्रिक के कहने पर चचेरे भाई ने फावड़े से काट की थी मासूम की हत्या
बहराइच। कोतवाली नानपारा के परसागांव निवासी कक्षा चार के छात्र की गुरुवार को उसके चचेरे भाई ने ही फावड़े से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक छात्र के चचेरे भाई, आरोपी का चाचा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व उसका टूटा हुआ बेट बरामद कर लिया। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम परसा अगैया निवासी कक्षा चार के छात्र विवेक वर्मा 10 की गुरुवार को गेहूं के खेत में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कृष्णा वर्मा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ की अगुवाई में तीन टीमें लगाई थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गांव निवासी मृतक छात्र के चचेरे भाई अनूप वर्मा के बेटे की तबियत खराब रहती है। जिसके चलते चचेरे भाई ने तांत्रिक जंगली पुत्र कल्लू से बात की। एसपी ने बताया कि इलाज करने के बजाए अनूप झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ा रहा। तांत्रिक ने किसी बालक कीे बलि देने की बात कही। अनूप ने अपने पुत्र की सलामती के लिए अपने चचेरे भाई विवेक को गुरुवार को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद खेत में ले जाकर फावड़े से काटकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में अनूप का चाचा चिंता राम भी शामिल रहा। जिस पर चचेरे भाई अनूप कुमार, तांत्रिक जंगली पुत्र कल्लू और चिंताराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी समेत अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें