एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 88 पशुओं का हुआ उपचार : सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की दी जानकारी
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 17, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के वाइब्रेंट विलेज सहजना में ग्रामीणों एवं उनके पशुधन के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर में कमांडेंट (पशु चिकित्सा) एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी परिहार ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। शिविर के दौरान 31 ग्रामीणों को लाभ मिला तथा उनके 88 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन