ब्रेकिंग

शिक्षा जगत में शोक की लहर

उपलब्ध उत्पादों के बारे में ली जानकारी

महिला वनकर्मियों के अलावा अन्य वनकर्मियों को 100 टार्च, 100 रेनकोट किया गया वितरित

एसएसबी द्वारा लगाया गया चिकित्सा शिविर

नकदी समेत कई दस्तावेज बरामद

Ad

संयुक्त कृषि निदेशक ने मिलेट्स स्टोर का किया निरीक्षण : उपलब्ध उत्पादों के बारे में ली जानकारी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 25, 2026

बहराइच। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के निकट महाराणा प्रताप चौक पर उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम द्वारा वित्तपोषित मिलेट्स स्टोर का देेवीपाटन मण्डल के संयुक्त कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह ने उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा के साथ निरीक्षण कर स्टोर की संचालक श्रीमती पूनम सिंह से उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को ग्राम बेड़नापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिलेट्स स्टोर को अनुदान के रूप में रू. 20 लाख की धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया था। उप कृषि निदेशक श्री वर्मा ने बताया कि आमजनमानस तक जनपद के किसानों द्वारा उत्पादित मिलेट्स उत्पादों जैसे चना, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, कुटकी, मक्का, शुद्ध तेल, घी, बेसन, आंटा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मिलेट्स स्टोर की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि मिलेट्स स्टोर स्थापित होने से जिले के उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ मिलेट्स उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें