ब्रेकिंग

विज्ञान के मॉडलों के जरिए बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक सोच

विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित करं चेतावनी संकेतक लगाए जाएं

ग्राम भरतपुर का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

डीएम, एसपी की अध्यक्षता में थाना मोतीपुर में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

Ad

: पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 6847 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित, 2369 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

एसपी ने भ्रमण कर पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को कराया सकुशल सम्पन्न
बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा 23 अगस्त से प्रारम्भ हुआ। जिसके चौथे दिवस शुक्रवार 30 अगस्त की परीक्षा को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा निर्धारित तिथियों में कुल 11 केन्द्रों पर प्रत्येक दिन 02 पालियों में प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा में शुक्रवार 30 अगस्त को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों पालियों में कुल 9216 अभ्यर्थी सम्मिलित होने थे, जिसमें प्रथम पाली में 3406 तथा द्वितीय पाली में 3441 अभ्यर्थी कुल 6847 (74.29 प्रतिशत) अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि प्रथम पाली में 1202 व द्वितीय पाली में 1167 कुल 2369 (25.71 प्रतिशत) अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा ड्यूटी के अतिरिक्त शहर में परीक्षा केंद्रों के आसपास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि पर यातायात, शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें