आंगनबाड़ी कार्यकत्री को रास्ते मे रोककर देते है धमकी : प्रति महीना चना, दाल, तेल नही दिया तो जाओगी जेल, कार्यकत्री ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Aug 7, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा के पास स्थित ग्राम पंचायत गोपालपुर बंजरिया विकास खण्ड नवाबगंज की निवासी सुनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर राजनीतिक दबाव और धमकी के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजदीन वर्मा जो गांव के ही है मण्डल अध्यक्ष रुपईडीहा बनते ही जान से मार देने की धमकी दें रहे है। महाराजदीन द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला ने आगे बताया कि महराजदीन वर्मा रोज सुबह स्कूल जाते समय रास्ते मे रोक कर गाली देते है साथ ही साथ कहते है कि तुम और तुम्हारा परिवार कोर्ट के चक्कर लगाते रहोगे अगर तुम हर महीने दस किलो चना, दाल, तेल और रिफाइंड देकर घर में हमारे कार्यकर्ताओं को खुश रखो नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने इस अवैध मांग का विरोध किया तो विपक्षी परिवार ने उन्हें व उनके पूरे परिवार को गाली गलौज कर धमकाया। साथ ही यह भी कहा गया कि तुम्हारे पति को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। सुनीता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और अब खाद्यान्न और तेल न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने पूर्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी शिकायत पत्र देकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। सुनीता देवी ने प्रशासन से मांग की है कि यदि मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन