ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित : सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 27, 2026

बिछिया, बहराइच। सशस्त्र सीमा बल 70वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को निःशुल्क मानवीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर समवाय रमपुरवा 79 के अंतर्गत आने वाले ग्राम अम्बा में सुबह 10ः30 बजे से 11ः50 बजे तक लगाया गया। शिविर का संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट रौनक कुमार एवं उप निरीक्षक रविन्दर कुमार उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम प्रधान सहित गाँव के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी बीमारियों का इलाज कराया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं। शिविर को सफल बनाने में मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षी सुभाष कुमार, आरक्षी दिलीप छेत्री का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें