मानव तस्करी से बचाई नेपाली किशोरी, आरोपी युवक नेपाल पुलिस के हवाले : मानव तस्करी का प्रयास विफल
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 22, 2026
रूपईडीहा बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर एक नाबालिग नेपाली किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। पूछताछ में संदेह गहराने पर युवक के दावे झूठे निकले। इसके बाद किशोरी को संरक्षण में लेकर आरोपी युवक को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी के निरीक्षक अमित कटियार ने बताया कि मंगलवार की रात सीमा पर नियमित जांच के दौरान एक किशोरी और उसके साथ मौजूद युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक ने खुद को किशोरी का भाई बताते हुए उसे इलाज के लिए भारत ले जाने की बात कही, लेकिन दोनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोरी को उसके पुनर्वास के लिए नेपाल की गैर-सरकारी संस्था शांतिपूर्ण स्थापना गृह को सौंप दिया गया। जबकि आरोपी युवक को अग्रिम कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन