ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

नेपालगंज में अवैध भारतीय मुद्रा के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार : भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 1, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नेपालगंज में नेपाल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक भारतीय नागरिक को भारी मात्रा में प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा एवं नेपाली नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला प्रहरी कार्यालय बांके की टीम ने नेपालगंज उप महानगरपालिका-16 क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के थाना रूपईडीहा क्षेत्र के चरदा निवासी 31 वर्षीय योगेश कुमार जायसवाल को हिरासत में लिया। वह मोटरसाइकिल संख्या यूपी-40 एएस-5041 से नेपालगंज की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से 32 हजार नेपाली रुपये तथा 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रतिबंधित भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ के दौरान वह उक्त धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक स्रोत प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नेपाल पुलिस ने आरोपी को बरामद नकदी सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए भंसार (कस्टम) कार्यालय, नेपालगंज, बांके के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बरामद धनराशि के स्रोत और उसके उपयोग के संबंध में विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें