मानहानि केस पर बोले बृजभूषण शरण, कहा-कुर्बानी देने को भी तैयार : 1200 की लागत वाला घी 500 में कैसे
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Sep 19, 2026
बहराइच। प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने पतंजलि के साथ ही अन्य नकली खाद्य पदार्थ बनाने वाले लोगों को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पतंजलि नाम से लोगों ने संस्थान बनाया और जहां तक आपका इशारा है, रामदेव की तरफ वह जब स्वदेशी का आंदोलन ले करके आए थे, तब उन्होंने महर्षि पतंजलि जो जन्मभूमि है या तपोभूमि है, वो कोंडर एक स्थान है हमारे गोंडा जनपद में, उसके लिए उन्होंने कुछ घोषणा किया था। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। विधायक व सांसद के प्रयास से उस पर कुछ काम हुआ है। लेकिन जो लोग पतंजलि के नाम की रोटी खा रहे हैं। उनके तरफ से उधर कभी घूम करके देखने का काम नहीं हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह, राजन सिंह पूर्व जि.प.स, मन्नू सिंह, अखंड प्रताप शाही, नीलेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन