ब्रेकिंग

24 चांदपुरा व 28 को लेबर अड्डा छावनी बाज़ार में आयोजित होगा शिविर

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व जिला टास्क फोर्स बालश्रम समिति की बैठक

कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय कार्यकम का हुआ सजीव प्रसारण

दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, पिस्टल व कारतूस बरामद

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक चित्र उकेरे

Ad

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील : नोडल अधिकारी की मौजूदगी में अस्पताल सील

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 23, 2026

बहराइच। मिहींपुरवा स्थित न्यू इंडिया हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव के बाद मौत के मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। परिजनों के अनुसार 16 सितंबर को करिश्मा को प्रसव पीड़ा के बाद न्यू इंडिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसका हीमोग्लोबिन 7.7 था। अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची का जन्म हुआ, जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बहराइच और फिर लखनऊ ले गए, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. थानेदार और सीएचसी अधीक्षक महेश कुमार विश्वकर्मा की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें