ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सदस्यों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया : ध्वजारोहण कर महापुरूषों की प्रतिमाआंे पर किया माल्यार्पण

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 16, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में जिले भर से आए सैकड़ों सेनानी उत्तराधिकारी संगठन सदस्यों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रातः 08 बजे संगठन कार्यालय सेनानी भवन पर अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद श्रीमती कबूतरी देवी ने ध्वजारोहण किया। 9 बजे सुबह महापुरूषों बापू महात्मा गांधी, सरदार जोगेन्दर सिंह, रफी अहमद किदवई, पं. वैद्य भगवान दीन मिश्र, सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पश्चात सेनानी भवन सभागार में स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन और ‘‘आज की युवा पीढ़ी विषयक‘‘ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जो सायं 04 बजे तक हुआ। कार्यक्रम में संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, संगठन अध्यक्ष कर्मवीर सिंह एडवोकेट, महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, आदित्य भान सिंह, उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ अवस्थी, रामदीन गौतम, ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर रवीन्द्र कुमार सिंह, शहर संगठन मंत्री कामरान सिद्दीकी, साहित्यकार/कवि लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मृदुल, संतोष कुमार तिवारी, मोहर्रम अली, अल्लन बहराइची सहित कई सेनानी उत्तराधिकारी सदस्यों ने गोष्ठी में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें