: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार जायलो कार, चार की मौत, पांच घायल
Admin
Thu, May 11, 2023
दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत दो शिक्षकों की मौत
जरवलरोड, बहराइच। तेज रफ्तार जाइलो गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को रौदते हुए हाईवे के नीचे जाकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए है। जाइलो में सवार पिता-पुत्र व मोटरसाइकिल सवार शिक्षक व शिक्षिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। दर्दनाक सड़क हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के त्वरित उपचार कराने के निर्देश दिए है। बृहस्पतिवार को गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र से बारातियों को लेकर कैसरगंज थाना क्षेत्र में गोड़हिया नम्बर एक शीतलपुरवा वापस आ रही जायलो गाड़ी लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र में मुस्तफाबाद चुरईपुरवा के निकट अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को रोते हुए हाईवे के नीचे जाकर बड़े पेड़ से टकराते हुए पलट गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भयानक हुई कि मोटरसाइकिल पर सवार शिक्षिका हाईवे के नीचे लगे आम के पेड़ पर की डाल पर उछलकर लटक गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक हवा में उड़कर करीब 25 मीटर दूर गिरा। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक 31 वर्षीय सहायक अध्यापक रोहित कुमार वर्मा पुत्र शिवशंकर वर्मा निवासी कोटवा इनायतपुर थाना कोठी जिला बाराबंकी व बाइक सवार 30 वर्षीय सहायक अध्यापिका क्षमारानी पुत्री राजकुमार निवासी सिद्धौर थाना कोठी जिला बाराबंकी की मौके पर मौत हो गई है। शिक्षक रोहित वर्मा हुजूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नेवासी प्रथम में जबकि शिक्षिका क्षमा रानी जरवल ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर में तैनात थी। यह दोनों लोग छुट्टी के बाद वापस बाराबंकी अपने घर जा रहे थे। वही जाइलो गाड़ी में सवार 30 वर्षीय पवन पुत्र ननकऊ निवासी गोड़हिया नम्बर एक थाना कैसरगंज व उनके 5 वर्षीय पुत्र आदित्य की मौके पर मौत हो गई। जबकि जायलो चालक 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र राम सहाय निवासी गोड़हिया नम्बर तीन, 10 वर्षीय रोहित पुत्र घनश्याम निवासी जग्गनपुरवा, 19 वर्षीय ज्ञानी पुत्र चंद निवासी गोड़हिया नम्बर एक थाना कैसरगंज, 35 वर्षीय कोयली पुत्र राममिलन निवासी हरचंदा महसी थाना हरदी, 28 वर्षीय ननकेश पुत्र नन्हू निवासी बेहटा चुडामणि थाना बौंडी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। जहां से ज्ञानी, ननकेश व प्रदीप को मेडिकल कॉलेज बहराइच से रेफर कर दिया गया है। सूब के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। सूचना पर तहसीलदार कैसरगंज अजय यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह ने सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा पूरी घटना की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन