आठ निरीक्षक व पांच उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव : हरेन्द्र मिश्रा को रूपईडीहा तो ब्रम्हा गोंड को मिली मोतीपुर की कमान
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jul 14, 2026
बहराइच। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आठ निरीक्षक एवं पांच उप निरीक्षकों’ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रमेश रावत प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा को वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक रानीपुर हरेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा, प्रभारी मीडिया सेल, विवेचक साइबर थाना जितेन्द्र कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रमाशंकर यादव को प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा राम नरेश को प्रभारी आईजीआरएस, प्रभारी आईजीआरएस अभिनव कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल, निरीक्षक ब्रम्हा गोंड को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर, वाचक पुलिस अधीक्षक विवेक यादव को प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया को जनसम्पर्क अधिकारी, जनसम्पर्क अधिकारी हरेन्द्र नाथ राय को थानाध्यक्ष रानीपुर, चौकी प्रभारी धनुही थाना विशेश्वरगंज यतीन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष कोतवाली मुर्तिहा, प्रभारी चौकी राजा बाजार कोतवाली नानपारा राम गोविन्द वर्मा को थानाध्यक्ष सुजौली, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चन्द्र शर्मा को अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन