अराजकतत्वों के खिलाफ की जायेगी कठोर कार्रवाई : हरेंद्र कुमार मिश्रा ने संभाला थाना रूपईडीहा का प्रभार
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jul 16, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श थाना रुपईडीहा के नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रभार संभाला। स्थानीय पत्रकारों से परिचय प्राप्त कर समस्याओं के बारे में जानकारियां एवं आगामी दिनों में सहयोग की अपेक्षा कराते हुए बताया कि इससे पहले हम कई जिले के कई थानों में रह चुके हैं। अब सीमावर्ती आदर्श कोतवाली थाना रुपईडीहा का प्रभार मुझे मिला है। पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी, सतर्कता और जन सहयोग के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा। किसी भी दशा में कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में नशे की समस्या जो आप लोगों ने बताई है उसे रोकने का पूरा प्रयास करेंगे। आप सभी को अगर कोई जानकारी है या देना चाहे तो हमसे सीधी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन