: होली पर हुए हादसे में आधा दर्जन की मौत, दर्जनों हुए घायल
Admin
Tue, Mar 26, 2024अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे
बहराइच। सोमवार को होली के दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व मेडिकल कालेज में भर्ती करा कर उनका इलाज किया गया। जबकि मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना हुजूरपुर चिरैयाटाड में दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़न्त में शराब के दुकान के मुनीम की मौत हो गई। जनपद गोण्डा के करनैलगंज निवासी संदीप जायसवाल पुत्र भगौती 30 वर्ष पयागपुर के गल्लामण्डी स्थित शराब की दुकान में मुनीम का कार्य करते है। होली के दिन सुबह वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी चिरैयाटाड के निकट सामने से आ रही बाइक में भिड़न्त के चलते उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायलावस्था में मौके से भाग गया। वहीं लखनऊ मार्ग के जैतापुर मोड के निकट दो बाइकों की आमने सामने भिड़न्त में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। थाना फखरपुर अन्तर्गत माधौपुर निवासी सगे भाई शशाक सिंह पुत्र अविनाश सिंह व उनका छोटा भाई प्रशान्त सिंह बाइक से जा रहे थे। तभी दूसरे बाइक सवार अन्नू पुत्र रमेश 18 वर्ष निवासी कंदौली थाना फखरपुर से भिड़न्त हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार शशाक व दूसरे बाइक पर सवार अन्नू पुत्र रमेश की मौत हो गई। जबकि शशाक का छोटा भाई प्रशान्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया। वहींे थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम सहनवाजपुर में बाइक फिसलने के चलते युवक की मौत हो गई। गांव निवासी सुरजीत कुमार निषाद पुत्र विष्णु दयाल गांव में होली खेलने गए थे। रंग खेलने के बाद वह वापस लौट रहे थे। तभी रास्तें में बाइक फिसलने के चलते गिरकर उनकी मौत हो गई। वहीं थाना हरदी अन्तर्गत महसी में एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था। जहां गंभीर हालत में सीएचसी महसी से मेडिकल कालेज रिफर किया गया था। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि थाना खैरीघाट अन्तर्गत पथारकला निवासी बहाऊ 40 वर्ष अपनी मां रामा देवी 80 वर्ष के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक पलटने के चलते बहाऊ की मौत हो गई। जबकि मां का गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। साथ ही साथ जिले के तमाम अन्य क्षेत्रों में भी हुई मारपीट व अन्य घटनाओं में कई लोग चोटिल हो गए। जिन्होंने अस्पतालों में पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन