ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

हुकुमचन्द्र व लक्ष्मण को प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित : आम महोत्सव में गुलाब खास व अन्य प्रजाति की श्रेणी में प्रथम रहे जनपद के किसान

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jul 5, 2025

बहराइच। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि 04 से 06 जुलाई तक अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में आयोजित ‘उ.प्र. आम महोत्सव’’ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 04 जुलाई को उद्घाटन किया गया। श्री चौधरी ने बताया कि आम महोत्सव में जनपद बहराइच से प्रतिभाग करने वाले ग्राम वैवाही के किसान हुकुमचन्द्र वर्मा को अन्य प्रजाति के आम के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार एवं ग्राम निजामपुर के किसान लक्ष्मण मौर्या को गुलाब खास प्रजाति के आम के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि आम महोत्सव में उनके साथ योजना प्रभारी पंकज वर्मा, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित जनपद के उत्कृष्ट आम उत्पादकों, बागवानों सहित सैकड़ो किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें