एसएसबी की अपर महानिदेशक ने किया भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण : संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के दिए दिशा-निर्देश
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 10, 2026
बहराइच। गृहमंत्री के निर्देशों के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली से आईं एसएसबी की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी ने रुपईडीहा पहुंचकरं ’भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की। बैठक में एडीजी रेखा लोहानी ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन