ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: दादी ने गुटका देने से किया इनकार तो पोते ने लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

पिता की तहरीर पर केस दर्ज
विशेश्वरगंज, बहराइच। जनपद के भागीरथपुरवा नेठिया गांव निवासी पोते ने अपनी दादी से गुटखा मांगा, इंकार करने पर पोते ने लाठी से दादी के सिर पर वार कर दिया। जिससे मौके पर ही दादी की मौत हो गई। मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पोते के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद से पोता फरार हो गया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा भगीरथपुरवा गांव निवासी राज कुमारी 54 पत्नी परशुराम रविवार सुबह 11बजे कपड़े धुल रही थी। तभी महिला का पोता राजेश आया। उसने दादी से गुटका की मांग की। दादी ने गुटका देने से इंकार कर दिया। तभी कुछ मिनट बाद पहुंचे युवक ने दादी के सिर पर लाठी से वार कर दिया। जिससे सिर में चोट अधिक लगने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पोता फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक महिला के पुत्र अशोक कुमार ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अशोक कुमार की तहरीर पर पुत्र राजेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

मंदबुद्धि है आरोपी राजेश
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिवार से हत्या के मामले में जानकारी ली गई। जिसमें आरोपी राजेश को परिवार के लोग मंदबुद्धि बता रहे हैं। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें