ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: ब्राह्मण महासंघ द्वारा परशुराम चौक पर किया गया भव्य पूजन अर्चन

बहराइच। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा परशुराम चौक पर भव्य पूजन अर्चन व प्रसाद वितरण के साथ मनाया गया। परशुराम जन्मोत्सव श्री हरि विष्णु के छठे अवतार ,तप, पराक्रम ,ज्ञान व न्याय की प्रतिमूर्ति भगवान परशुराम का जन्म उत्सव का कार्यक्रम राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा शहर स्थित परशुराम चौक पर भव्यता एवं उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर परशुराम चौक को फूलों व लाइट से सजाया गया। सायंकाल 6 बजे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना आरती किया गया तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ.। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर विधायक अनुपमा जयसवाल, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ रवि नंदन त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम करण टेकरीवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती सुधा टेकरीवाल, अपर्णा दीक्षित, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा समेत कई पूर्व व वर्तमान बार एसोसिएशन पदाधिकारी, महामंत्री पुष्पांजलि नाथ मिश्रा, ज्वाइंट सेक्रेट्री रमन कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष सूबेदार मिश्रा, पूर्व महामंत्री मोहन मुरारी गौड़ ,वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी बाजपेई, देवेश चन्द्र मिश्र, सभाजीत मिश्रा, विद्या राम मिश्रा, टैक्स बार के महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता मैथिली शरण श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्रा, बाबूराम तिवारी, दीपक त्रिवेदी समेत दर्जनों अतिथिगण पूजन अर्चन में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे उर्फ ललऊ पण्डित एवं संयोजन प्रदेश महामंत्री सत्येंद्र शुक्ल एडवोकेट, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश नाथ त्रिपाठी एडवोकेट, जिला महामंत्री अरुण मिश्र, मीडिया प्रभारी पुण्डरीक पाण्डेय, दीपांकर त्रिपाठी, अंकुर पांडे, ऋशीष पांडे, राहुल पांडे, अयोध्या प्रसाद अवस्थी, अनिल मिश्र, रवींद्र मिश्र,नवनिर्वाचित सभासद आशीष सिंह, महिला पदाधिकारी अभिलाषा दुबे, पूजा तिवारी, अभिषेक द्विवेदी एडवोकेट, निरंकार पाठक, दीपांकर, शिवांकर शुक्ला, एकता जयसवाल, दुर्गेश पाण्डेय, प्रशांत मिश्र कुशल, हर्षित त्रिपाठी, राजकुमार सिंह एडवोकेट (पूर्व महामंत्री), रेवेन्यू अतुल गौड़ एडवोकेट, सर्वेश त्रिपाठी समेत संगठन के युवा, महिला व अधिवक्ता प्रकोष्ठ के विभिन्न पदाधिकारियों के परिश्रम से सकुशलता सम्पन्न हुआ। इस दौरान लगभग 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें