भारतीय नस्ल की गाय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गाय हैंः डा.गुरू प्रसाद : विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग द्वारा गोपालक गोभक्त महिला सम्मेलन का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jun 1, 2025
बहराइच। भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग अवध प्रांत द्वारा आयोजित गोपालक गोभक्त महिला सम्मेलन का आयोजन मेडिकल कालेज सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद डा. गुरु प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डा. गुरु प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय नस्ल की गाय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गाय हैं। मां के दूध के बाद सर्वश्रेष्ठ दूध गाय का है। इसलिए गाय के दूध को संपूर्ण आहार माना गया है। देशी गाय द्वारा बना घी शरीर के सभी अंगों को मजबूत करता है। इससे दिमाग भी बहुत तेजी के साथ विकसित होता है। देशी गाय के दूध में उपलब्ध कैरोटीन मस्तिष्क विकास में बहुत उपयोगी होता है। गाय के दूध में विटामिन सी तथा आयरन नहीं होता है इसलिए गाय के दूध को लोहे की कढ़ाई में गर्म करना चाहिए। देशी गाय का महत्व इतना पवित्र है कि वेदों में भी 1331 बार गाय पर चर्चा आई है। हमारे पूर्वज अपने घरों को चारों ओर देशी गाय के गोबर से लीपते थे जिससे आकाशीय बिजली का प्रकोप नहीं होता था। भारतीय संस्कृति और भारतीय जीवन में गाय का बहुत बड़ा महत्व है। हम सभी को इसे समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए गाय बहुत ही उपयोगी है। कृषि कार्य से लेकर मानव के स्वास्थ्य तक देशी गाय का बहुत ही महत्व है। हम सभी को गोपालन का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख पूरन, कार्यक्रम संयोजिका डा. अनीता जायसवाल, जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, डा.एस.पी सिंह, प्रांत मंत्री अमरेश बहादुर सिंह, क्षेत्रीय जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख चंद्रभान, एस.के.मिश्रा, सहप्रांत गो आधारित कृषि प्रशिक्षण प्रमुख रत्नेश शुक्ला, विमलेश जायसवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में किसान संघ प्रदेश उपाध्यक्ष हरि बहादुर सिंह, डा. राकेश चंद्रा, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, प्रांतीय सदस्य सूर्य प्रकाश सोनी, श्रीमती डिंपल जैन, श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती मीना द्विवेदी, पूजा चौहान, वंदना गुप्ता, श्रीमती संतोष पांडे, रचना गुप्ता, सावित्री देवी, संदीप गौड़, दीप नारायण पाल, अखिलेश सिंह, मनोज मिर्ची, राजीव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार उपाध्याय, शशि भूषण त्रिपाठी, निशा शर्मा, मूल शंकर, सौरभ अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन