ब्रेकिंग

जनपद में अवस्थित समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाये

जनगणना कार्मिकों को दी गई व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी

संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका को सप्रेम भेंट की

मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Ad

नवागत डीएम से सेनानी उत्तराधिकारियों ने की मुलाकात : संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका को सप्रेम भेंट की

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 16, 2026

बहराइच। जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी से बुधवार को अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई के संरक्षक अनिल त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, संगठन के महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया तथा चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज एवं संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह ने संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका को सप्रेम भेंट कर उन्हें बहराइच के जिलाधिकारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले में देश की आजादी में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857-58 के अमर शहीद बलभद्र सिंह की आदमकद प्रतिमा और पुस्तकालय और वाचनालय निर्मित कराये जाने हेतु पूर्व में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा प्रेषित पत्र पर जिलाधिकारी बहराइच द्वारा कृत संकल्पित कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया। उक्त कार्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की मंशा सकारात्मक रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें