ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: पैदल गस्त कर कराया सुरक्षा का एहसास

बहराइच। ईद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, थाना दरगाह शरीफ, ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया गया व थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। जनपद में ईद त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत ् जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए बुधवार को सायं पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गस्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद में पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें