ब्रेकिंग

घेराबंदी कर दबोचे गए गांजा तस्कर

हरेंद्र कुमार मिश्रा ने संभाला थाना रूपईडीहा का प्रभार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ग्रामीणों में दहशत

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Ad

पुलिस ने 16 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को दबोचा : घेराबंदी कर दबोचे गए गांजा तस्कर

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 16, 2026

पयागपुर, बहराइच। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पयागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी के प्रभावी पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 16 किलो अवैध गांजा के साथ चार अंतरजनपदीय तस्करों को धर दबोचा। सोमवार को पयागपुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग चल रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगवल रोड स्थित निबिया मणिकापुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी पहचान अदनान निवासी चिनहट लखनऊ, विपिन मिश्रा उर्फ गौरव मिश्रा निवासी सोहरियावां पयागपुर, प्रवेश मिश्रा निवासी सोहरियावां पयागपुर व शुभ गुप्ता निवासी चिनहट लखनऊ के रूप में की गई। तलाशी में उनके पास से 16 किलो गांजा’ बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 297/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

घाघरा नदी किनारे गए बालक को खा गया मगरमच्छ

तहसील महसी के ग्राम टिकुरी की घटना

बौण्डी, बहराइच। घाघरा नदी किनारे धान की रोपाई कर रहे बालक को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। बालक मजदूरी पर धान की रोपाई कर रहा था। प्यास लगने पर बालक नदी किनारे पानी पीने के लिए गया। तभी मगरमच्छ बालक को नदी में खींच ले गया। घटना तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम टिकुरी की है। जहां गुरूवार सायं 4 बजे 12 वर्षीय सुनील सिंह पुत्र स्व.बुधराज नदी के किनारे धान की रोपाई कर रहा था। तभी प्यास लगने पर वह नदी किनारे चला गया। वहीं बैठा मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। बालक का आधा शरीर मगरमच्छ नदी में ही खा चुका था। शेष शरीर नदी के उस पार बैठकर खाते हुए देखा। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर स्थानीय गोताखोरो द्वारा जाल डालकर शव की तलाश की जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। मृतक बालक काफी गरीब परिवार से है। उसके माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक दो भाई व तीन बहने है। जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

चोरो ने घर से गैस सिलेण्डर, गीजर, नगदी व अन्य सामान उड़ाया

कोतवाली देहात के रायपुर राजा की घटना

बहराइच। चोरो का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि प्रतिदिन जिले में तीन से चार चोरी की घटनाएं चोरों द्वारा अंजाम दी जा रही है। किसी-किसी चोरी में पीड़ित पुलिस को तहरीर भी देने नहीं जा रहे है। बीते 13 जुलाई को थाना कोतवाली देहात के रायपुर राजा मोहल्ले निकट केडिया हास्पिटल के पीछे स्थित घर में चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना नवाबगंज अन्तर्गत नवाबगंज अलियाबाद के मूल निवासी आशीष कुमार गुप्ता पुत्र किशन लाल गुप्ता ने अपना एक मकान केडिया हास्पिटल के पीछे बना रखा है। बीते कई दिनों से मकान बंद था। सोमवार को जब आशीष की भाभी मंजू घर पहुंची तो घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने गीजर, नल की टोटिया, गैस सिलेण्डर, इनवर्टर, बैट्री, कूलर, घर का अन्य सामान व 15 हजार रूपये नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारा मामले में कोतवाली देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली देहात में इस समय चोर काफी सक्रिय है। प्रतिदिन नई चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।

युवती से जबरन कराया जाता था देह व्यापार

डीआईजी से शिकायत

बहराइच। फोन पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक द्वारा अपने साथ हरियाणा लेकर चला गया। जहां महिला के मुताबिक उससे मजदूरी कराया जाता था। युवक द्वारा अपने अन्य दोस्तों को खुश करने के लिए कहा जाता था। पीड़िता ने मामले में पुलिस उप महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना मोतीपुर के एक गांव का है। जहां महिला के मुताबिक गांव निवासी एक युवक उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। जिसके बाद उसकी पिटाई की जाती थी व देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें