ब्रेकिंग

रामपुरवा मटेही गांव में वन विभाग की गोष्ठी का आयोजन

गजमित्रों ने वन विभाग के साथ मिलकर संभाला मोर्चा

महाविद्यालय के प्राचार्य, चिकित्सक व विद्यार्थियों ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन

मंत्री ने परियोजनाओं से हो रहे लाभों तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली

Ad

जंगली हाथियों का तांडव, किसानों की तीन एकड़ धान की फसल रौंदी : गजमित्रों ने वन विभाग के साथ मिलकर संभाला मोर्चा

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 14, 2026

आधा दर्जन किसान प्रभावित

मेगाफोन के जरिए ग्रामीणो को किया अलर्ट

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथियों ने एक बार फिर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जंगली हाथियों के झुंड ने नौतोड़ गांव में ज्योत, सूबेदार, नंदलाल, इंद्रजीत, विजयपाल, सर्वजीत सहित करीब आधा दर्जन किसानों की लगभग 3 एकड़ धान की फसल रौंदकर चौपट कर दी। रात में हुई इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गजमित्रों ने मोर्चा संभाला। गजमित्रों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गजमित्रों के साथ मिलकर ग्रामीणों को अलर्ट किया। टीम ने मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की हिदायत दी। किसानों ने वन विभाग से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेन्जर शिवप्रसाद ने कहा कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें