ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जालसाज गिरफ्तार, 12 बाइकें बरामद

बहराइच। थाना दरगाह पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर 12 बाइकों को बरामद किया गया। चोरी के वाहन को आनलाइन फार्म भराकर वास्तविक रजिस्ट्रेशन के वाहन स्वामी का नाम बदलकर ग्राहक तैयार कर उसका नाम पता उक्त रजिस्ट्रेशन पर तैयार कर देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वांछित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने के दिये गये निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम मे उ.नि. नितिन उपाध्याय मय हमराह उ.नि. इन्द्रजीत यादव, उ.नि. अतुल कुमार वर्मा, का. निसार अहमद, का. अरमान अली द्वारा बुधवार को उ.नि0 नितिन उपाध्याय मय हमराह उ.नि. इन्द्रजीत यादव स.नि अतुल कुमार वर्मा, का. निसार अहमद, का. अरमान अली गठित टीम द्वारा वाहन चेकिग की जा रही थी। तभी सदिग्ध व्यक्ति दिखायी दिया। जिसे पकड़ कर पूछतांछ की गई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कमरूदीन उर्फ भूरे पुत्र शहाबुद्दीन निवासी मोहल्ला चादपुरा निकट टेपहरा कोठी थाना कोतवाली नगर के रूप में की गई। पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरा साथी अरमान उर्फ नाचे पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ नफीस निवासी सलारगंज जो थाना दरगाह शरीफ के मुअसं. 198/23 धारा 392 भादवि मे न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है के साथ चोरी की मोटर साइकिल चुराकर लाने पर मेरे द्वारा दूसरा रजिस्ट्रेशन बनाकर बेचते है। कमरूदीन उर्फ भूरे पुत्र शहाबुद्दीन अपराध करने का तरीका-चोरी के वाहन को आनलाइन फार्म भराकर वास्तविक रजिस्ट्रेशन के वाहन स्वामी का नाम बदलकर ग्राहक तैयार कर उसका नाम पता उत रजिस्ट्रेशन पर तैयार कर देता था। जिसके कब्जे से 12 बाइकें बरामद की गई। अभियुक्त को अनारकली रोड सिधापरासी नुरूदीनचक से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें