ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

सभी ब्लाक व मण्डल कमेटियां करें गठित : संगठन दिवस के रूप में मनाई जायेगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 29, 2025

बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ब्लाक एवं मण्डल स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक कांग्रेस भवन सभागार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी पूर्व मंत्री के दिशा-निर्देशन में किया गया। बैठक में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सभी ब्लाक तथा मण्डल कमेटियां गठित कर अविलम्ब बूथ स्तर तक की कमेटियां तैयार करके आगामी 20 अगस्त को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को बड़े पैमाने पर संगठन दिवस के रूप मनाया जाना है। जिसके लिए सभी ब्लाक स्तर पर प्रभारीगण ब्लाक व मण्डल कांग्रेस अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन सृजन अभियान समय से कामयाब करें। उन्होंने शीघ्र ही फ्रन्टल संगठनों और प्रकोष्ठों तथा विभागों की बैठक करके उसे भी चुस्त और दुरुस्त करने की जरूरत पर बल दिया। एक वृहद कार्यशाला जिला और शहर कांग्रेस कमेटी का आयोजन करने का ऐलान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, रवि श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौधरी, जियाउद्दीन वारसी, मिन्नतुल रहमान, अब्दुल मुईद, हुमायूं, शेख जकरिया शेखू, वशीर अंसारी, हीरालाल राव, स्वदेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, इस्लाम अली, तेज नारायण सिंह, हमजा शफीक, मुस्तकीम सलमानी, रईश अहमद सहित कई लोगों ने अलग-अलग अपने फीडबैक दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें