ब्रेकिंग

गजमित्रों संग वन विभाग-डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की बैठक

सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता के क्रांतिकारी पक्ष का अप्रतिम योद्धा बताया

10 संवेदनशील गांवों में लगाई जागरूकता चौपाल

लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर किया स्वागत

निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए

Ad

हथिनी जयमाला व चम्पाकाली ने उड़ाई दावत : गजमित्रों संग वन विभाग-डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 12, 2026

बिछिया, बहराइच। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर कतर्नियघाट के इको अवेयरनेस सेन्टर में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के संयुक्त तत्वावधान में गजमित्रों की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 10 गांवों के गजमित्रों ने भाग लिया और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने तथा हाथियों के संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों के महत्व और उनके संरक्षण की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए की। अधिकारियों ने बताया कि हाथी पारिस्थितिकी तंत्र के इंजीनियर हैं और जंगल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने गजमित्रों के कार्य की सराहना की और कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी के बिना हाथी संरक्षण संभव नहीं है। बैठक में गश्त के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, हाथी आने पर अलर्ट सिस्टम और फसल बचाव के उपायों पर भी मंथन हुआ। कतर्नियघाट रेन्जर आशीष गौड़ ने निशान गड़ा रेन्जर शिव कुमार के साथ मिलकर 25 गजमित्रों को टार्च वितरित कि

विश्व हाथी दिवस पर बच्चों को दी गई वन्यजीव संरक्षण की जानकारी

राजकीय हथिनी जयमाला एवं चम्पाकली को देख प्रफुल्लित हुए बच्चे, खिंचवाई फोटो

बिछिया, बहराइच। सिंचाई कालोनी गिरिजापुरी के शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय गिरिजापुरी में ‘विश्व हाथी दिवस‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हाथियों के संरक्षण, उनके महत्व तथा वन्यजीवों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर बच्चों को हाथियों के प्राकृतिक आवास, उनके जीवन चक्र और पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी ने हाथियों और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों को पेड़-पौधे और वन्यजीवों के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता व जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। इस दौरान बच्चों ने राजकीय हथिनी जयमाला व चम्पाकली के साथ फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में वन रक्षक संतोष कुमार, वन दरोगा राधेश्याम, प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनव्वर खान, शिक्षक नरेंद्र कुमार यादव सहित शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें