ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: महराजगंज गोली काण्ड के पांच आरोपी भेजे गए जेल

सीजेएम आवास पर हुई आरोपियों की पेशी
सुरक्षा कारणों से अदालत पर नहीं ले गई पुलिस
बहराइच। बीते रविवार को जिले के महराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीकाण्ड के गुरूवार को गिरफ्तार सभी पांच आरोपियों को पेशी के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पेशी न्यायालय पर होनी थी पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते न्यायालय न ले जाकर आरोपियों को जज के आवास पर पेश किया गया। जहां से सुनवाई के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियो की पेशी के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे। सुरक्षा कारणों को देखते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने सीजेएम से वार्ता कर आवास पर पेशी करवाई। आरोपियों की पेशी सीजेएम प्रतिभा चौधरी की कोर्ट पर पेशी हुई। इसके बाद अब्दुल हमीद पुत्र स्व. मजीद 62, सरफराज उर्फ रिंकू पुत्र अब्दुल हमीद 32 वर्ष, मो. तालिब उर्फ शबलू पुत्र अब्दुल हमीद 28 वर्ष, फहीम पुत्र अब्दुल हमीद 19 वर्ष व मो. अफजल उर्फ कल्लू पुत्र स्व. अनवर 45 वर्ष निवासीगण कस्बा महराजगंज थाना हरदी को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि 14 दिनों की जेल हुई है। इसके बाद उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब हो कि बीते रविवार सायं जनपद के थाना हरदी अन्तर्गत महराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव व गोलीकाण्ड के बाद थाना रामगांव अन्तर्गत रेहुआ मंसूर निवासी राम गोपाल मिश्र 22 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कस्बे में उपद्रव भड़क उठा था। गुरूवार को आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई थी। आरोपियों में से मो.सरफराज उर्फ रिंकू व तालिब द्वारा छिपाये गए हथियार की बरामदगी को लेकर उनकी निशानदेही पर पुलिस उन्हें लेकर नेपाल बार्डर के कोतवाली नानपारा के हाड़ा बसेहरी गांव गई थी। जहां आरोपियों ने अपनी छिपाई गई बंदूक से पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए नानपारा सीएचसी से मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया गया। इलाज के बाद शुक्रवार को उनकी पेशी करायी गई। अदालत के आदेश के बाद सभी पांचो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पत्नी बोली पुलिस ने लिया घूस, पिता ने कहा न्याय नहंी मिला तो परिवार समेत कर लूंगा आत्मदाह
मृतक राम गोपाल के परिजनों के बयान आये सामने
बहराइच। मूर्ति विसर्जन के दौरान महराजगंज में हुए गोलीकाण्ड में मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिजनों के अलग-अलग बयान सामने आये है। पत्नी रोली मिश्रा द्वारा गुरूवार देर सायं वीडियों जारी कर पुलिस पर घूस लेने का आरोप लगाया हैं। वहीं पिता द्वारा कहा गया है कि यदि न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत आत्महत्या कर लूंगा। राम गोपाल की पत्नी रोली मिश्रा का गुरूवार देर सायं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसके द्वारा कहा गया है कि पुलिस ने सिर्फ दिखावे के लिए इनकाउन्टर किया है। पुलिस ने घूस ले लिया है। ऐसे में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं दिख रही है। मुझे न्याय मिलना चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रोली ने कहा कि आरोपियों को कही भी गोली नहीं लगी है। वहीं राम गोपाल के पिता कैलाशनाथ मिश्रा ने कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उनके बेटे के साथ जो घटना घटित हुई है वही आरोपियों के साथ होना चाहिए। यदि हमें उचित न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत आत्मदाह कर लूंगा। रामगोपाल के पिता कैलाश नाथ मिश्रा के इस बयान से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया है। वहीं गोलीकाण्ड में घायल हुए सिपहिया प्यूली निवासी एक अन्य व्यक्ति सत्यनाम मिश्रा लखनऊ से इलाज के बाद अपने घर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सिर्फ अपना दिखावे का काम किया है। गोली के बदले गोली होनी चाहिए। ज्ञातव्य हो कि बीते रविवार को जनपद के थाना हरदी अन्तर्गत महराजगंज कस्बे में मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी के बाद थाना रामगांव अन्तर्गत रेहुआ मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा 22 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जिले में दंगा भड़क उठा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें