ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: नेपाल जा रही जिप्सम लदी ट्रकों से वसूला जुर्माना

रुपईडीहा, बहराइच। ओमान मेड नेचुरल जिप्सम लदी 12 ट्रकों से वन विभाग ने जुर्माना वसूला। इन ट्रकों के पास ट्रांजिट परमिट नही था। यह कार्यवाही वन अधिनियम के तहत की गई। ओमान से पानी के जहाज से नेचुरल जिप्सम हल्दिया बंदरगाह से उतार कर ट्रकों पर लादा गया। परंतु इनके पास ट्रांजिट परमिट नही था। इसीलिए नेपाल जाने वाली इन ट्रकों से 20 हजार प्रति ट्रक वन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया। यह सभी 12 ट्रकें कस्बे के बीच एनएच 927 पर 2 दिनों से खड़ी थी। उक्त जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार इस थर्ड कन्ट्री गुड्स का ट्रांजिट परमिट होना चाहिए था। इसीलिए इन ट्रकों से जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह नेचुरल जिप्सम सीमेंट बनाने के लिए प्रयुक्त होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें