यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 107 परीक्षा केन्द्रों की प्रस्तावित : आपत्तियों के निस्तारण के बाद होगा केन्द्रों का अंतिम निर्धारण
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Nov 6, 2026
आपत्तियों को प्राप्त करने व निस्तारण करने की कार्रवाई होगी ऑनलाइन
बहराइच। यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मानक एवं समय.सारिणी के अनुरूप जनपद के 107 परीक्षा केन्द्रों की प्रस्तावित सूची ;विद्यालय छात्र आवंटन सहितद्ध जारी की गई है। प्रस्तावित सूची में सम्मिलित विद्यालयों के संबंध में यदि किसी संस्थाए विद्यालयए छात्रए अभिभावकए प्रधानाचार्य अथवा प्रबन्धक को कोई आपत्ति या शिकायत है तो वह अपना प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर उचित कारण एवं साक्ष्य सहित माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डाट ईडीयू डाट यूपी पर ऑनलाइन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। गुरूवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आपत्तियों को प्राप्त करने तथा उसका निस्तारण करने की कार्यवाही ऑनलाइन ही की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इसके उपरान्त जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति से अनुमोदन एवं संस्तुति प्राप्त कर अंतिम सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमारए उप जिलाधिकारी सदर अमन देयोलए कैसरगंज के प्रशात कुमार नायकए पयागपुर के संजय कुमार पाण्डेयए जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्दए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन