ब्रेकिंग

त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश

नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रबन्ध कार्यकारिणी पदाधिकारियों का किया गया चयन

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सतर्कता बनाये रखने के दिये निर्देश

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

Ad

नेताजी सुभाष चन्द्र की पुण्यतिथि मनाई गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 18, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में नेताजी सुभाष चन्द्र की पुण्यतिथि और ताइपे विमान दुर्घटना की वर्षी मनाई गई। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि सच्चे अर्थों में नेता सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था। वे भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थे। जिला संगठन के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा‘‘ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का सबसे प्रसिद्ध नारा था। उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज ने अंडमान और निकोबार द्वीपों को अंग्रेजों से मुक्त कराया। उन्होंने इनका नाम शहीद और स्वराज द्वीप रखा। अन्त में उपस्थित सभी जनों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया। कार्यक्रम में रामरूप मिश्र, हरीश यादव, पंकज त्रिपाठी, भानु प्रताप बाजपेई, कामरान सिद्दीकी सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें