ब्रेकिंग

1,00,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया गया दण्डित

पकड़े गए आरोपी जनपद बाराबंकी के निवासी

स्वतंत्रता आन्दोलन में किए गए योगदान को याद किया

थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएः एसपी

महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिली थी शिकायत

Ad

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्मदिन मनाया गया : सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके त्याग और बलिदान को किया याद

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jul 19, 2026

बहराइच। सेनानी भवन सभागार में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके त्याग और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेनानी उत्तराधिकारी संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मंगल पांडे का भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति के महान क्रांतिकारी और नायक थे। वह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना में 34वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री के सिपाही थे। उन्होंने गाय और सुअर की चर्बी वाले कारतूसों के खिलाफ विद्रोह कर अंग्रेजी हुकूमत को अस्त-व्यस्त कर दिया। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 29 मार्च 1857 को कोलकाता के करीब बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे ने कारतूस का उपयोग करने से इन्कार कर दिया और सार्जेंट मेजर ह्यूमन तथा लेफ्टिनेंट बाघ पर गोली चला दी, उन्होंने ‘मारो फिरंगी को‘ का प्रसिद्ध नारा दिया। इस विद्रोह के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यक्रम में यदुनाथ प्रसाद यादव, गायत्री दत्त मिश्र, विशेश्वर नाथ अवस्थी, रामदीन गौतम, धरनीधर, राम सागर, तुलसी राम मौर्य, मुरली पाण्डेय सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें