ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

जयंती पर याद किए गए वीर अब्दुल हमीद : सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 1, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारत मां के सच्चे सपूत वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई। उपस्थित जनों ने अब्दुल हमीद के अद्भुत देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि हवलदार अब्दुल हमीद का जन्म 01 जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव में हुआ था। वे भारत के महान योद्धा थे, उन्होंने 1965 की लड़ाई में अकेले ही पाकिस्तान के अनेकों अमेरिकन पैंटन टैंक नष्ट कर दिये थे। संगठन के जिला इकाई बहराइच, श्रावस्ती के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जब अब्दुल हमीद नौवें टैंक को नष्ट कर रहे थे तभी दुश्मन के तोप का गोला उनकी जीप पर आकर गिरा और वे भारत माता की गोदी में सो गए। कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप वर्मा, संतराम मिश्र, जितेन्द्र गौतम, रामरूप मिश्र, खेमचंद पाण्डेय सहित कई देशप्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें