ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

पुण्यतिथि पर याद किए गए मदन लाल ढींगरा : सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 17, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने अमर शहीद मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि मनाई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर 1883 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता डा. दित्तामल ढींगरा ब्रिटिश शासन में सिविल सर्जन थे। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि लंदन में वे वीर सावरकर और श्यामजी कृष्ण वर्मा के सम्पर्क में आये और इंडियाहाउस से जुड़े। 01 जुलाई 1909 को इंपीरियल इंस्टीट्यूट लंदन में उन्होंने ब्रिटिश राज्य के दमनकारी नीतियों का बदला लेने के लिए कर्जन वायली को गोली मारी थी। कार्यक्रम में संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, जिला महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, रवीन्द्र सिंह, रामदीन गौतम, विशेश्वर नाथ अवस्थी, शिव नारायण, फूलमती देवी, मंजू देवी, संतोष कुमार तिवारी, अनन्त राम मिश्र, दोस्त मोहम्मद, अब्दुल रहमान, तुरंता देवी, तुलसी राम मौर्य, माता प्रसाद, मोहर्रम अली सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें