ब्रेकिंग

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया सघन प्रवर्तन अभियान

सरकारी प्रसव केंद्रों पर निःशुल्क सुविधा, रक्त चढ़ाने की जरूरत होगी कम

मूल्यांकन दर सूची निर्धारण के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

शिक्षकों को मिली रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

Ad

: दरगाह में संचालित दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बहराइच। शहर के सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह परिसर में संचालित दुकानों में बीती रात आग लग गई। जिससे सात दुकान का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। तीन दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। दरगाह थाना क्षेत्र के सैयद सालार मसूद गाजी का जेठ मेला 20 मई से है। इसको लेकर दुकानदार अपनी दुकान लगाने का काम शुरू कर चुके हैं। जबकि आम दिनों की तरह अन्य दुकानें संचालित हैं। रविवार रात तीन बजे दरगाह के जंजीरी गेट के पास संचालित दुकानों में आग लग गई। आग लगने से मुबारक अली की बैग की दुकान, मेराज की फुटवियर, सोनू की बर्तन, मोहम्मद आरिफ का चार झूला, छोटू समेत सात लोगों के दुकान में आग लग गई। सूचना पाकर दरगाह थाने की पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन दमकल वाहनों से कर्मचारियों ने आग बुझाया। आग से सात दुकानों में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगने की संभावना जताई जा रही है। लगभग दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। वहीं आग को लेकर दरगाह परिसर में अफरा तफरी मची रही। प्रभारी निरीक्षक आरडी मौर्य ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं चल सकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें