चलती बाइक पर कूदा तेंदुआ, हमले की कोशिश नाकाम : आबादी के निकट दो शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी मादा तेंदुआ, वीडियो वायरल
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 18, 2026
बाल-बाल बचे बाइक सवार
बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत बिछिया-गिरिजापुरी मुख्य मार्ग पर बिछिया आबादी के समीप दो शावकों के साथ सड़क पार करते हुए मादा तेंदुए का वीडियो पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक चलती बाइक पर तेंदुआ कूदकर हमला करने का प्रयास कर रहा है लेकिन इस हमले में बाइकसवार दो युवक बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद एक के बाद एक करके मादा तेंदुआ और उसके दो शावक सड़क पार करते हैँ। यह तस्वीर पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है। ईंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करने वाले बहराइच बड़ीहाट मोहल्ला निवासी डा.एम.जेड.सिद्दीकी ने बताया कि बीते रविवार को वह अपने परिवार के साथ घाघरा बैराज से बहराइच की के लिए जा रहे थे तभी तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने कई बाइक के सामने सड़क पार कर रहा था जिसमे से एक बाइक पर उसने हमले का प्रयास भी किया था लेकिन इस बीच कोई घटना नही घटी सभी बाल बाल बच गए। तेंदुए की तस्वीर उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर ली थी।
तेंदुए के हमले में वृद्ध की मौत
बहराइच। सुबह शौच के लिए जा रहे वृद्ध की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के लोधनपुरवा की है। जहां प्रातः 4 बजे गांव निवासी श्रीराम पुत्र रामजस 88 वर्ष शौच के लिए जा रहे थे। तभी रास्तें में तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डीएफओ सुन्दरेशा ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा गश्त बढाई गई है। आगे हादसे न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन