ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तेंदुए के हमले में बुरी तरह घायल हुई महिला कोटेदार, स्कूल से लौट रहे छात्र को भी किया घायल

बहराइच। कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में एक महिला कोटेदार बुरी तरह घायल हुई हैं। गांव में नहर किनारे बकरी चरा रही कोटेदार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वहीं स्कूल से लौट रहे एक बालक को तेंदुए ने घायल किया है। लोगों के हाका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया है। बहराइच के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में ग्रामसभा चहलवा के कुरकुरी कुआं गांव में गांव की महिला कोटेदार पुष्पा 35 पत्नी कन्हैया पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव में ही सरयू नहर के किनारे खाली पड़े घांस के मैदान में महिला कोटेदार अपनी बकरियों को चरा रही थी। तभी जंगल की तरफ से आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े तेंदुए को गांव में घुसकर महिला पर हमला करता देख लोग हाका लगाते हुए दौड़ पड़े तब तक तेंदुआ महिला को घायल करके जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला के मुंह, सिर और कमर पर भारी जख्म आए हैं। जानकारी के मुताबिक महिला कोटेदार की आंख को तेंदुए ने नोच लिया है। वहीं उसी समय गांव के ही एक 12 वर्षीय बालक जगजीवन पुत्र राजपाल पड़ोस के गांव जंगूताड़ा से पढ़कर लौट रहा था कि तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। राहगीरों ने तेंदुए से बालक को छुड़ाया। तेंदुए के हमले में बालक की पीठ पर जख्म हुआ है। बालक कक्षा 4 का छात्र है। आबादी में दिनदहाड़े हुए तेंदुए के इस हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव व आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है। वहीं घायल कोटेदार को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें