ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत पुत्री घायल : बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे पिता-पुत्री

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 9, 2025

जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग घाघरा घाट संजय सेतु पुल पर बाइक से पिता पुत्री गुलरामऊ महमूदाबाद से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने पहुंचकर पंचनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग घाघरा घाट संजय सेतु पुल पर पप्पू गुप्ता पुत्र बैजनाथ उम्र 50 वर्ष अपने घर गूलरा मऊ थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर से अपने पुत्री के साथ घर जा रहे थे तभी रामनगर बाराबकीं की तरफ से आ रहा ट्रक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक पप्पू गुप्ता पुत्र बैजनाथ की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी 16 वर्षीय पुत्री दीपाली गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में चल रहा है। चौकी प्रभारी घाघरा घाट दिनेश कुशवाहा ने बताया कि पप्पू गुप्ता महमूदाबाद से अपने रिश्तेदारी में करवा देने जा रहा था। रामनगर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे पप्पू गुप्ता की मौत हो गई व पुत्री घायल हो गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में चल रहा है। पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना परिवारी जनों को दे दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें